फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: चक्रवाती हवाओं का घेरा खत्म होते ही धूप में आई तेजी, मौसम विभाग का अलर्ट- बढ़ेगा तापमान

Mon, 11 May 2026 10:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: सीएसए मौसम विभाग की मानें तो तापमान बढ़ेगा। धूप और तेज होगी। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती हवाओं का घेरा खत्म होते ही धूप में तेजी आने लगी है। छिटपुट बादलों की आवाजाही और माहौल में नमी की वजह से लू अभी नहीं चल रही। एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक 12 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। इसका कानपुर परिक्षेत्र पर असर नहीं रहेगा। तापमान बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन


पारा ने धीरे-धीरे ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री पर रहा है। 10 मई के सामान्य औसत तापमान से यह 2.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य 0.8 डिग्री कम है। धूप तेज होने की वजह से सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत भी घटने लगा है। 24 घंटे में सुबह की नमी पांच फीसदी घट गई है। दोपहर की नमी लगातार दो दिन 35 प्रतिशत पर बनी हुई है। दोपहर को कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस समय दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छिटपुट बादलों के आने से गर्मी से राहत जरूर मिल सकती है पर तापमाना बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें