फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: चक्रवात से थमी बारिश पुरवइया चलने पर पकड़ेगी लय, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 25 Jun 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 जून को मध्यम-तेज बारिश का अनुमान है।
 
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात से रुकी मानसूनी बारिश पुरवइया के चलने पर लय पकड़ेगी। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और बूंदाबांदी होती रहेगी। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को मध्यम और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बादलों के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से कम है लेकिन उमस भरी गर्मी बनी हुई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून छिटका हुआ है। कहीं बारिश हो रही तो कहीं एक बूंद तक नहीं गिरी। पुरवइया के चलने से 28 जून से मौसम में बदलाव आना शुरू होगा। 29 जून की रात से बारिश का अनुमान है। 30 जून काे 30 मिमी बारिश हो सकती है। रुक-रुककर बारिश खेती-किसानी के लिए फायदेमंद है।

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य औसत 36.8 डिग्री से 2.1 डिग्री कम रहा। माहौल में नमी अधिक होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सुबह माहौल में 87 फीसदी नमी रही और दोपहर को नमी का प्रतिशत 67 हो गया। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से हवा का रुख बदल गया।
विज्ञापन

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इससे बारिश थम गई। अब फिर हवाओं की दिशा बदल रही है। 28 जून से माहौल में बदलाव आएगा।

तापमान
अधिकतम- 34.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें