फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 23 साल बाद 18 डिग्री तक गिरा रात का पारा, जानिए कब तक रहेगा राहत देने वाला मौसम

Fri, 08 May 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

23 साल के बाद शुक्रवार आठ मई को रात का पारा फिर 18 डिग्री तक गिर गया। इसके पहले वर्ष 2003 में आठ मई को पारा 17 डिग्री तक गया था। रात का तापमान गिरने और माहौल में नमी बढ़ने से तड़के बादल छा गए। स्थानीय स्तर पर कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब क्रमिक रूप से तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री बड़ा है। फिर भी आठ मई के सामान्य औसत तापमान से 4.6 डिग्री कम है। इसी तरह 24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री घट गया। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आठ मई का न्यूनतम तापमान 23 साल के बाद 18 डिग्री पर आया है। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में माहौल में सुबह नमी 16 प्रतिशत बढ़ गई।

विज्ञापन

धूप निकलने से दोपहर में 26 प्रतिशत नमी घटी। सुबह नमी का प्रतिशत 81 और दोपहर को 37 प्रतिशत नमी रही। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। नया पश्चिमी विक्षोभ 11 मई को आने की संभावना है। उसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें