फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: भोगनीपुर नहर में नहाने गईं किशोरी डूबी, तलाश जारी, बचाने के प्रयास में तीन सहेलियां डूबने से बचीं

Fri, 08 May 2026 05:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भोगनीपुर नहर में नहाने गईं किशोरी डूब गई। जिसकी तलाश की जा रही है। मामला धर्मपुरा गांव का है। 
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लवेदी क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर भोगनीपुर नहर में नहाने गई किशोरी डूब गई जबकि उसकी तीन सहेलियां डूबने से बच गईं। डूबी किशोरी की तलाश में ग्रामीणों, गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम भी जुटी है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


धर्मपुरा गांव निवासी नरेश राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी उपासना (15), अपनी सहेलियों निधि (10), छाया (18), और दीक्षा (16) के साथ खेतों में कूड़ा डालने गई थी। वहां से वे सभी भोगनीपुर नहर में नहाने चली गईं। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उपासना डूबने लगी अन्य सहेलियां भी उसे बचाने के चक्कर में पानी के अंदर चली गईं। उसी दौरान गांव के ओमकार सिंह ने किशोरियों को डूबते हुए देख लिया।

उन्होंने निधि, छाया व दीक्षा को बाहर निकाल लिया लेकिन उपासना पानी के अंदर चली गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंचे और रस्सियों की मदद से उपासना की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक लवेदी अनिल विश्वकर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया। उन्होंने बताया कि उपासना की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लापता उपासना तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन मोहिनी की शादी हो चुकी है और एक छोटी बहन नैना है। उसका एक भाई कन्हैयालाल भी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रील बनाने की भी चर्चा
गांव की कुछ महिलाओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव की बच्चियां नहर किनारे रील बनाने के लिए जाया करती है। हालांकि घटना के समय किसी के पास मोबाइल नहीं मिला है। सभी मोबाइल घर पर ही बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं यह हादसा रील के चक्कर में तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें