फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मानसूनी हवाओं ने पकड़ी लय, 29 और 30 जून को तेज बारिश के आसार

Thu, 26 Jun 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हवाओं के रुख में बदलाव आ गया है। गुरुवार शाम से मानसूनी हवाओं ने लय पकड़ना शुरू कर दी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 27 जून की रात से मौसम बदलेगा और 28 जून से बारिश शुरू हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों और तराई क्षेत्र में फैल गई हैं। 29-30 जून को मध्यम और तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी तक पश्चिमी शुष्क हवाएं आ रही थीं, जिसकी वजह से मानसूनी हवाओं का रुख बदला रहा। इस वक्त अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं भी आ रही हैं।
Trending Videos

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसूनी हवाओं ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार से बादलों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक बादल रहने, तेज हवा और हल्की-मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

 
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 80 रहा और दोपहर को घटकर 58 प्रतिशत हो गया। दिन में उमस भरी गर्मी रही।

तापमान
अधिकतम- 35.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.4 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें