फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 24 घंटे में मानसून कानपुर में दे सकता दस्तक, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 18 Jun 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून बुंदेलखंड पहुंच चुका है। मानसून ने ललितपुर से प्रदेश में दस्तक दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के 24 घंटे में कानपुर मंडल पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुंदेलखंड के ललितपुर और सोनभद्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिनों में कानपुर मंडल में 25 से 30 मिमी बारिश की उम्मीद है। बुधवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान कम जरूर हुआ लेकिन उमस ने बेहाल किया।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी आदि स्थानों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और जगह-जगह चक्रवाती हवाओं के घेरे मानसून को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा कानपुर परिक्षेत्र में उच्च के साथ मध्यम श्रेणी के बादल छाए हुए हैं। 24 घंटे में तापमान 2.4 डिग्री नीचे आया है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है।

 
Trending Videos

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह नमी का प्रतिशत 79 और दोपहर में 53 दर्ज किया गया। नमी का स्तर (ताप सूचकांक) 62 फीसदी रहा। इससे दिन में नमी ने शहरियों को बेहाल किया। पसीने वाली गर्मी रही।
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

तापमान
अधिकतम- 36.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें