फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैश डिपॉजिट मशीन में छेड़छाड़ कर 33 दिन में बैंक को लगाया 1.39 करोड़ का चूना, तीन शातिर गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किदवईनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीन शातिरों को दबोचा है। उनके पास से 19 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपये जमा करने के बहाने बैंक को शातिरों ने 33 दिन में 1.39 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने किदवईनगर और सीसामऊ स्थित बैंक के एटीएम मशीनों में सेंधमारी की। इनमें पहले रुपये जमा किए और फिर नकदी वाली ट्रे को चाभी से खोलकर जमा किए रुपये निकाल लिए। ये रुपये शातिरों ने 21 मार्च से 24 अप्रैल के बीच निकाले हैं। नकदी का हिसाब किताब न मिलने पर बैंक की ओर से किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



एटीएम के फुटेज खंगालने के बाद बुधवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा तो सारा खेल खुल गया। पुलिस ने 19.15 लाख की नकदी, चाभी और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बैंक के एटीएम में नकदी जमा करने वाली कंपनी हिटाची पेमेंट सर्विसेज के असिस्टेंट मैनेजर घनश्याम ओमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उनके अनुसार किदवईनगगर जी ब्लॉक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से इस साल 21 मार्च से 24 अप्रैल के बीच 1 करोड़ 38 लाख 91 हजार 500 रुपये गायब हुए हैं। फुटेज देखने पर पता चला कि कुछ युवक मशीन की ट्रे में रुपये डालने के बाद नीचे से चाभी लगा कर निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

किदवईनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फुटेज के आरोपी की तलाश शुरू की तो उसकी पहचान हिटाची कंपनी में कस्टोडियन का काम करने वाले बिठूर के मकसूदाबाद निवासी दीपक जायसवाल के रूप में हुई। उसे पकड़ा तो उसने सारी हकीकत बयां कर दी। बताया कि 15 बैंक खातों में रुपये जमा किए जाते और फिर उन्हीं के डेबिट कार्ड से रुपये निकाल लिए जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें