फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: नौ दिन देर से कानपुर परिक्षेत्र में पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छह, सात और 15 से 17 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून गुरुवार को कानपुर परिक्षेत्र पहुंच गया। माहौल में नमी का प्रतिशत 92 पर पहुंच गया। इस कारण शहर में दिन में हल्की-फुल्की बारिश हुई। देर शाम को भी छिटपुट बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार से हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अभी तेज बारिश के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने छह, सात, 15, 16 और 17 जुलाई को तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस मानसूनी सीजन में बारिश सामान्य से कम रहेगी। तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की सामान्य तिथि 20 जून से बढ़ाकर 23 जून घोषित की थी। इस पर भी मानसून नौ दिन देर से परिक्षेत्र में पहुंचा है।

बारिश के बाद ड्राई पैच भी आएंगे। मानसून पूरे प्रदेश में फैल गया है लेकिन बारिश कम हुई है। मानसून हल्का होने की वजह से बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में जून-जुलाई तक बारिश का आंकड़ा जारी किया है।

इस बार पूरे प्रदेश में बारिश सामान्य से 45 प्रतिशत कम हुई है। 58.3 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य स्थिति 106.8 मिमी है। एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. सिंह ने बताया कि मानसून की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून पहुंच गया है। शुक्रवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद छह और सात जुलाई, फिर 15, 16 और 17 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून के पहले दिन सुबह नमी का प्रतिशत 92 हो गया। दोपहर को नमी 72 प्रतिशत पर आ गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री घट गया। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति 2.8 किमी प्रति घंटा रही।

तापमान
अधिकतम-33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें