फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा कानपुर, पारा 44.8 डिग्री, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Sat, 26 Apr 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: थार मरुस्थल की गर्म हवाओं ने माहौल की नमी कम की। लू के थपेड़ों से शहरी बेहाल रहे। सड़क पर आंच लगती रही।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म रहा है। मौसम केंद्र लखनऊ ने शनिवार को जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें शहर के एयरफोर्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह तापमान प्रदेश में सबसे अधिक है। सीएसए मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


थार मरुस्थल से आ रहीं गर्म हवाओं ने तपिश और बढ़ा दी है। सूखी हवाओं की वजह से लू के थपेड़े तेज हो जाते हैं और अधिकतम तापमान बढ़ जा रहा है। इसके असर नमी पर पड़ रहा है। शनिवार सुबह माहौल में नमी सामान्य औसत 40 फीसदी के आसपास आ गई। जैसे ही धूप तेज हुई और गर्म हवाएं चलना शुरू हुईं तो दोपहर को नमी घटकर 17 फीसदी हो गई। यह दोपहर के सामान्य औसत से कम है। सीएसए के मौसम विभाग ने रविवार को लू तेज चलने का अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को इसी तरह का माहौल रहेगा लेकिन इसके बाद बदलाव के संकेत हैं। अगर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी बढ़ी तो फिर बादल बनने लगेंगे। सोमवार की शाम से मौसमी गतिविधियों में बदलाव आने की उम्मीद है। अगर हवाएं आपस में टकराईं तो मौसम अचानक बदलाव आएगा। इससे आंधी-अंधड़, गर्जना वाले बादल और बूंदाबांदी की संभावना रहती है। बता दें कि विज्ञानियों के अनुसार, सीएसए के चारों तरफ पेड़-पौधे, हरियाली, खेत होने से एयरफोर्स केंद्र यहां दो-तीन डिग्री अधिकतम तापमान कम रहता है। तपिश के वजह शहरी दिन भर बेहाल रहे। बाहर निकलने पर लू के थपेड़े लगे। सड़क पर चलने पर आंच महसूस होती रही। रविवार को भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
एयर फोर्स मौसम केंद्र
अधिकतम- 44.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 19.2 डिग्री सेल्सियस

सीएसए मौसम वेधशाला
अधिकतम- 42.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 19.2 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों का तापमान
बांदाः 43.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुरः 44.2 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराजः 44.6 डिग्री सेल्सियस
इटावाः 42.4 डिग्री सेल्सियस
झांसीः 43.8 डिग्री सेल्सियस
लखनऊः 43 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुरः 44.4 डिग्री सेल्सियस
वाराणसीः 44 डिग्री सेल्सियस
(रिपोर्टः मौसम केंद्र लखनऊ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें