फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आसमान से बरसी आग, पारा 40 डिग्री पार, यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार

Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी का रुख फिर बदला है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम विभाग ने कानपुर समेत आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


धूप तेज होने की वजह से दोपहर की नमी 10 प्रतिशत घट गई है। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तेज हवा, बूंदाबांदी से तापमान थोड़ा कम होगा। इसके बाद फिर तपिश बढ़ने का अनुमान है। 

तापमान
अधिकतम-40.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन

बचाव
- तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें
- खूब पानी पीकर बाहर निकलें
- पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं
- सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें
- ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं
- मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें