दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में छाई धुंध हवाएं कानपुर परिक्षेत्र परिक्षेत्र में ले आईं। मंगलवार तड़के से धुंध दिन भर छाई रही और ठंडक महसूस हुई। दोपहर को धुंध की चादर हल्की हुई लेकिन शाम होते ही फिर बढ़ गई। दृश्यता सामान्य डेढ़-दो किमी से घटकर तीन सौ मीटर पर आ गई। दिन में धुंध रहने से अधिकतम तापमान सामान्य औसत के नीचे आ गया। एक दिन में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है।
सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिन धुंध बनी रहेगी। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि धुंध (स्मॉग) दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पर छाया हुई थी। हवाओं की वजह से धुंध उड़कर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भाग में आ गई। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी रहा। उन्होंने बताया कि जब तेज हवाएं चलेंगी तो धुंध आगे चली जाएगी।