फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सप्ताह में तीन बार प्रदेश में सबसे ठंडा रहा महानगर, रात का पारा @ 7 डिग्री

Sun, 16 Nov 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग की माने तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। नमी बढ़ने से प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह में तीन बार प्रदेश में महानगर का रात का तापमान सबसे कम रहा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। सात नवंबर को यह पहली बार 9.2 डिग्री पर आया। उसके बाद 13 नवंबर को न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम पारा 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री कम रहा। इस बीच शाम को शीतलहर बढ़ते ही प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ने लगी। रात नौ बजे तक नेहरूनगर में प्रदूषण की मात्रा 163 एक्यूआई और किदवईनगर में 152 एक्यूआई रहा। माैसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ ही अब बंगाल की खाड़ी में हलचल होने की वजह से पूर्वी हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा।

इस वजह से बादल आ सकते हैं। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नवंबर के अंत तक दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी हर सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बताया कि यह समय रबी की फसल की बोआई के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक फसल की बोआई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर व आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान
कानपुर 7.6 डिग्री
इटावा 8.2 डिग्री
अयोध्या 9.0 डिग्री
झांसी 10.4 डिग्री
हरदोई 11.0 डिग्री
लखनऊ 11.0 डिग्री
हमीरपुर 12.2 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें