सार
Kanpur News: पुलिस के अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज की पकड़े जाने के बाद डॉ. आरिफ भी निकलने की तैयारी में था। खुफिया एजेंसी ने डॉ. आरिफ के मोबाइल से कुछ डिटेल हासिल की है, जिसमें शाहीन और उसके बीच घटना से पूर्व बातचीत होने के कुछ प्रमाण मिले हैं।
डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ
- फोटो : amar ujala
कानपुर के जाजमऊ में डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज की ससुराल का पता चला है। यहां वह धार्मिक आयोजन और जलसों में शामिल हुआ था। डॉ. शाहीन भी कई बार आई थी। चमनगंज और बेकनगंज में रिश्तेदारों के कारोबार करने की भी जानकारी मिली है। ऐसे में साले और अन्य ससुरालीजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. परवेज के दो साले चमनगंज, बेकनगंज और आसपास के क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। उनकी क्षेत्र में ठीक ठाक पकड़ है। पूर्व में कई धार्मिक आयोजन करा चुके हैं।
यहां परवेज आया करता था। धार्मिक आयोजन और जलसों में कई बाहर के लोग भी शामिल होते रहे हैं। खुफिया एजेंसी अब इस नेटवर्क को खंगालने के लिए कड़ियों को जोड़कर देख रही है। जाजमऊ निवासी ससुरालीजनों और उनके रिश्तेदारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसटीएफ की टीम अपने तरीके से यहां की डिटेल हासिल कर ही है। सुरक्षा एजेंसियों को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्लीपिंग मॉड्यूल के होने के इनपुट मिले हैं, जिसपर एटीएस, एनआईए, आईबी के बाद अब एसटीएफ को भी लगा दिया गया है।