फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 31 May 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश के आसार हैं। कैस्पियन और अरब सागर की नमी बढ़ी तो बादल छा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के साथ आई कैस्पियन सागर की नमी ने अरब सागर की हवाओं के साथ मिलकर शनिवार शाम को मौसम बदल दिया। नमी बढ़ने से प्रदेश पर बादलों की शृंखला बन गई। तेज धूल भरीं हवाएं चलीं, कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हुई लेकिन माहौल में उमस बनी रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन जून तक इसी तरह का मौसम रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी, बादल छाएंगे और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि माहौल में दो तरफा नमी बढ़ी है। कैस्पियन सागर की हवाओं की नमी माहौल के ऊपरी हिस्से में भर रही है, वहीं, अरब सागर से आने वाली हवाओं की नमी नीचे से माहौल में समा रही है। इससे बादलों की शृंखला बन गई। शाम को मौसम इसी वजह से बदल रहा। उन्होंने बताया कि तीन जून तक इसी तरह मौसम रहने के आसार हैं। दिन में उमस भरा माहौल रहेगा। इसके बाद शाम को मौसम में बदलाव होगा।

बादलों के छाए रहने की वजह से शनिवार को न्यूनतम पारा सामान्य औसत से 29.2 डिग्री से 5.8 डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य औसत 40.7 डिग्री से 1.4 डिग्री कम रहा है। सुबह नमी का प्रतिशत 65 रहा। दोपहर को नमी 42 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 39.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 23.4 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें