आज और कल यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से उमस की वजह से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विभाग की मानें तो कानपुर समेत बांदा, कन्नौज, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, घाटमपुर, चित्रकूट आदि शहरों में रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश होगी।