फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोल्ड डे जैसा रहा माैसम, 22 तक कोहरे का रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिन और रात में कड़ाके की ठंड के साथ 21 और 22 दिसंबर को कानपुर सहित आसपास के 20 जिलों में घना कोहरा पड़ने का रेड अलर्ट माैसम विभाग ने जारी किया। कोल्ड डे जैसी स्थिति हो गई है। माैसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर के बाद जाड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल दिन में धूप रहने के बावजूद शीतलहर चलेगी। इस बीच शनिवार को रात का पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से दिन और रात में आ रहे ऊंचाई वाले बादल भी चले गए हैं। ऐसी स्थिति में दिन में धूप तो निकलेगी लेकिन उसका असर कम रहेगा। यही स्थिति रात में भी होगी। कोहरा भी जमकर पड़ेगा। बताया कि उत्तर प्रदेश के आसपास सटे प्रदेश में एक दिन पहले से ही कोल्ड डे की स्थिति चल रही है। ऐसी स्थिति में कानपुर सहित बाकी स्थानों पर भी धूप में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक चल सकती है। इसमें बढ़ोतरी होने की ज्यादा संभावना है।
शनिवार को दिन का पारा 18.9 डिग्री रहा जो आज के दिन के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम रहा। इसी वजह से जैसे-जैसे दिन ढलता गया ठंड बढ़ती गई। अगले 48 घंटे में कोहरे की वजह से कहीं-कहीं दृश्यता शून्य रह सकती है।
विज्ञापन

-
प्रदेश भर में रात का तापमान
कानपुर 6.4 डिग्री
इटावा 6.8 डिग्री
बुलंदशहर 7.0 डिग्री
अयोध्या 7.5 डिग्री
बाराबंकी 8.0 डिग्री

इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नाैज, इटावा, औरैया, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, मैनपुर, फिरोजाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, काैशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, श्रावस्ती,बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि।
-
आज होगी सबसे बड़ी रात सबसे छोटा दिन
खगोलीय दृष्टि से 21 दिसंबर को बेहद खास माना जाता है। इस दिन सूर्य की स्थिति में बदलाव होता है जिससे वह कम समय के लिए दिखाई देता है। माैसम विभाग के अनुसार, इस दिन को सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करने की प्रक्रिया कहते हैं। ऐसे में यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होगी। इसके साथ ही सबसे लंबी रात लगभग 13 घंटे 41 मिनट की होगी। यानी दिन और रात में तीन घंटे 22 मिनट का अंतर होगा। इसे शीत संक्रांति के नाम से भी जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्तरायण को शुभ समय की शुरुआत के साथ सकारात्मक ऊर्जा का काल व आध्यात्मिक उन्नति का चरण माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें