फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीटीटीआई में छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में शनिवार को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग और उर्सला ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालक डॉ. आईपी मिश्रा ने बताया कि शिविर में रक्तदान के साथ-साथ छात्रों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। 70 प्रतिशत छात्राओं में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया। डॉ. रिचा वाजपेयी ने छात्राओं को हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी। मौके पर अजय पांडेय, अभिषेक भट्ट, गीतांजलि, प्रीति वाजपेयी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें