फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ आया, यूपी के कई शहरों में अगले तीन दिनों में तेज बारिश के आसार

Wed, 08 Jul 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: कानपुर में दिन भर तेज उमस रही। शाम को हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। 
 
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन भर तेज उमस के बाद शाम को हल्की बारिश हो गई। बादलों के छाए रहने और नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 33.6 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद नमी और बढ़ेगी। साथ ही कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इससे तेज बारिश के आसार बढ़ गए हैं। विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई अन्य मजबूत मानसूनी प्रणालियां देश पर सक्रिय हैं जो बारिश को बढ़ा रही हैं। कानपुर परिक्षेत्र पर भी इनका असर आएगा।

उन्होंने बताया कि समुद्र तल पर मुख्य मानसूनी रेखा इस समय दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी से कानपुर परिक्षेत्र में नमी आ रही है।

 

पश्चिमी विक्षोभ जब इन मानसूनी हवाओं से संपर्क करेगा तो देश के उत्तर-पश्चिम पहाड़ी और मैदानी भागों में बारिश तेज हो जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में मानसून सिस्टम बना हुआ है।
विज्ञापन

सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री घटा है। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया है। माहौल में नमी 81 फीसदी हो गई है। 90 फीसदी से अधिक नमी होने पर बारिश होने लगती है।

तापमान
अधिकतम- 33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें