फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के अश्लील कारनामें: मां से बोली मासूम बेटी- गंदी हरकतें करते हैं सर, सहेलियों को भी नहीं छोड़ते

Tue, 07 Jul 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल का तीन बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग पढ़ाने के बहाने कक्षा पांच तक चलाने वाले प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल (48) ने तीन बच्चियों के साथ अश्लीलता की। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से विरोध जताया तो उसने धमकाकर भगा दिया। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पनकी के एक मोहल्ले में रहने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी आठ साल की बेटी कक्षा चार की छात्रा है। वह शिवनगर गंगागंज कॉलोनी स्थित एक प्री स्कूल में पढ़ती है। वहीं पर प्रधानाचार्य से वह कोचिंग भी पढ़ने जाती है। शनिवार को जब उन्होंने बेटी से कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने रोते हुए इन्कार कर दिया। इस पर बच्ची को डांटा तो रोते हुए अपनी मां से बताया कि प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल गंदी हरकतें करते हैं। उसकी दो और सहेलियों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। इस पर बच्ची के पिता बेटी की सहेलियों के अभिभावकों से मिले और उन्होंने भी जब अपनी बच्चियों से पूछा तो सभी ने प्रधानाचार्य की गंदी हरकतें बयां कीं।
 

इसके बाद तीनों के अभिभावक शिकायत करने प्री-स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इस पर देर शाम तीनों ने एक साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ब्रजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

ठसक के साथ समझौते के लिए पहुंचा था चौकी शनिवार शाम जब ब्रजेश के खिलाफ थाने में शिकायत की गई तो वह भी अपने साथ कुछ प्रभावशाली लोगों को लेकर सीधे चौकी पहुंच गया। उसने बच्चियों के अभिभावकों पर समझौते का दबाव डाला लेकिन अभिभावकों व उनके साथ आई भीड़ का गुस्सा देख पुलिस ने भी किसी तरह की कोताही करना उचित नहीं समझा और उसे तत्काल हिरासत में लेकर पनकी थाने पहुंचा दिया।

 

घटना से इलाकाई लोगों में आक्रोश सोमवार को जब इलाकाई लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। करीब 20-25 लोगों की भीड़ दोपहर को स्कूल के बाहर तोड़फोड़ करने पहुंच गई लेकिन कुछ लोगों ने भीड़ को समझाया कि आरोपी पकड़ा गया है और स्कूल भी बंद हो गया है। ऐसे में कुछ करना ठीक नहीं है। इस पर भीड़ लौट आई।

 
विज्ञापन

अभिभावकों की सतर्कता से बच गया एक और दिव्या कांड ब्रजेश की करतूत सामने आने पर इलाकाई लोगों का कल्याणपुर थाना क्षेत्र में करीब 16 साल पूर्व हुआ दिव्या कांड याद आ गया। बता दें कि 2010 में रोशननगर के भारती ज्ञान स्थली स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा पांच की छात्रा दिव्या के साथ भी स्कूल संचालक ने दुष्कर्म किया था। खून से सनी स्कूल की यूनिफॉर्म में जब बच्ची घर पहुंची तो परिजन को घटना की जानकारी हुई थी। बाद में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था। लोगों का कहना है कि ऐसे हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें