फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली किसानों को 'मोदी गिफ्ट' का इंतजार

Sun, 23 Oct 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बुंदेलखंड के महोबा में रैली के लिए आ रहे हैं। जिले के किसान, युवा, मजदूर पीएम मोदी से आस लगाए बैठे हैं कि वे दीपावली से पूर्व उन्हें बड़ा तोहफा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र विकास के मामले में सभी क्षेत्रों में पिछड़ा है। सिंचाई के साधन न होने से खेतों में फसले तैयार नहीं हो पाती। क्षेत्र में कारखाना न होने से मजदूर सहित पढे़ लिखे युवक पलायन कर रहे हैं। मजबूरन किसान खर्च चलाने के लिए अपना खून तक बेचने को मजबूर हैं। 

जिले में पर्यटकों के लुभाने के लिए लिए कई ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान होने के बावजूद यह स्थान उपेक्षा का शिकार हैं। इन स्थानों का विकास हो जाएं तो जिले का भला हो जाएगा। 
विज्ञापन


औदहा गांव के किसान गुलाब मिश्र ने बताया कि किसानों को मिलने वाले बीज की सब्सिडी 90 दिन के अंदर मिलना चाहिए। जिससे किसानों का भला हो सके। पहाड़ी के किसान सुभाष पांडेय ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि और अधिक दी जाए। वहीं एक किसान ने कहा गांवों मे बिजली की व्यवस्था अधिक से अधिक की जाए। ताकि खेतों की सिंचाई हो सके। 
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें