फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाएं सनसनाईं, बारिश ने कंपकंपाया

Sun, 14 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बिगडे़ मौसम से देहात के कई स्थानों पर बारिश हुई। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। तेज हवाओं के कारण सर्दी से भी लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूर्वी हवाओं व बढ़ी आर्द्रता से बारिश के आसार बन गए थे। इसका असर शुक्रवार की देर रात से रसूलाबाद क्षेत्र में दिखना शुरू हो गया।
वहीं शनिवार की सुबह से ही देहात के अकबरपुर, रूरा, डेरापुर, झींझक, सरवनखेड़ा आदि स्थानों पर छिटपुट बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजते ही बिगड़े मौसम के कारण रनियां, अकबरपुर में बारिश शुरू हो गई। बारिश देर रात तक जारी रहा। अकबरपुर, रूरा, रनियां का बाजार भी मंदा रहा।
विज्ञापन

 चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पूर्वी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आई हैं। इसके चलते कई स्थानों पर बारिश हो रही है। रविवार को भी देहात के कई स्थानों पर बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें