फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और आसपास के शहरों में बादल बढ़ाएंगे दिन की सर्दी, प्रदूषण भी होगा घना

Sun, 16 Dec 2018 01:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में रातें सर्द होने के साथ ही साथ बदली छाने से दिन में भी ठंडक बढ़ेगी। कोहरा व धुंध की चादर और घनी होगी, इससे प्रदूषण भी बढ़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे का कहना है कि इस सप्ताह बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। बादल रहने से धूप की तेजी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इससे दिन में ठंडक बढ़ेगी। दो-तीन दिन से दिन का अधिकतम तापमान धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इसके साथ बादल छाने और पहाड़ों की बर्फबारी के असर से शहर में ठंडक और बढ़ती जाएगी। इस वक्त उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

4 of 5
डेमो पिक
इससे रात के तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन पछुवा हवा के आते ही ठंड फिर कंपकंपी छुड़ाने लगेगी। डॉ. दुबे ने बताया कि मध्यम कोहरा और धुंध छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
तापमान
अधिकतम तापमान- 22.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 9.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें