फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी में बिगड़ा मौसम, बर्फीली हवाअों ने बढ़ाई मुसीबत, विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लें

Fri, 14 Dec 2018 09:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 17
डेमो पिक
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व पछुआ हवाअों के चलने से बुंदेलखंड समेत सेंट्रल यूपी के सभी जिलों में बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कड़ाके की ठंड से लोग पूरे दिन कांपते रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी से मौसम और बेरहम हो गया। कंपकंपाती ठंड से सभी बेहाल रहे। 
विज्ञापन

2 of 17
डेमो पिक
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा का दबाव कम होने के कारण अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 17
डेमो पिक
कृषि विभाग का कहना है कि यदि तीन-चार दिन तक धूप न निकली और बूंदाबांदी होती रही तो आलू पर झुलसा और परपरा रोग की संभावनाएं बढ़ेंगी। कन्नौज जिले में रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी के कारण फसलों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

4 of 17
डेमो पिक
वहीं उन्नाव में मंगलवार रात अभी तक की सबसे सर्द रात रही। पारे में गिरावट आने से लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। दिन में चली बर्फीली हवाओं ने गलन में खासा इजाफा कर दिया। राहगीरों ने जहां भी आग जलते देखी वहीं पर रुककर हाथ पैर सेंके और खुद को गरमाहट दी।
विज्ञापन

5 of 17
डेमो पिक
बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। इससे तेज धूप न निकलने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ।
विज्ञापन

6 of 17
डेमो पिक
इसी बीच बर्फीली हवाअों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हवाओं ने गलन में इजाफा कर दिया। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। साथ ही जिसको जहां भी आग जलते दिखी वहीं पर रुककर खुद को गर्म करने से न रोक सके।
विज्ञापन

7 of 17
डेमो पिक
घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए तापते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे। जैसे ही शाम ढली वैसे ही ठंड का प्रकोप अचानक और बढ़ गया। 

8 of 17
डेमो पिक
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम ने खाई पलटी

जानकारों की मानें तो पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर यहां दिख रहा है। बर्फबारी के कारण ही यहां का मौसम बदल गया है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट आ गई है।

9 of 17
डेमो पिक
जानकार अभी और पारा गिरने की बात कह रहे हैं। वहीं बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। किसान भी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं। अन्नदाता का कहना है कि एक हल्की बारिश हो जाती है तो गेहूं के लिए वरदान हो जाएगी।

10 of 17
डेमो पिक
कानपुर देहात और आसपास के क्षेत्रों में लो प्रेशर एरिया बनने से हुई हल्की बारिश ने शहर का तापमान अचानक तीन डिग्री गिरा दिया। सामान्य चल रहा पारा (25 डिग्री) दोपहर दो बजे सीधे 22 डिग्री पर आ गया।

11 of 17
डेमो पिक
बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास मौसम अचानक बदलने लगा। बादलों से धूप छिप गई। ठंडी हवाएं चलने लगीं। ऐसा लगा कि जनवरी जैसी ठंड दिसंबर में ही आ गई।

12 of 17
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार तीन सालों बाद दिन का तापमान 22 डिग्री पहुंचा है। पश्चिमी हवाओं के चलने से उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन देखा गया है। करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

13 of 17
डेमो पिक
हवा की रफ्तार शुरू में धीमी थी, धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी हुई। इस सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कानपुर देहात में 3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
 

14 of 17
डेमो पिक
राजस्थान से चक्रवाती हवाएं बनी कारण
राजस्थान में भले ही इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है लेकिन वहां से चलने वाली चक्रवाती हवाएं उत्तर प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में ठंड लेकर आई हैं। इसका असर पंजाब, हरियाणा दिल्ली से होता हुआ बुंदेलखंड, कानपुर, इलाहाबाद तक है।

15 of 17
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले शाम से बादलों का बनना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे यह घने होते गए। इस बीच हवा में नमी कम होने से धुंध भी तेज हो गई। जिससे प्रदूषण की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। संभावना है कि यह स्थिति अगले तीन दिनों तक रह सकती है।

16 of 17
डेमो पिक
चार साल पहले दिसंबर में हुई थी तेज बारिश
दिसंबर के मौसम में पिछले दो वर्षों में बारिश ना के बराबर हुई थी। चार साल पहले 2015 में दो दिसंबर को जमकर बरसात हुई थी, जिसकी मात्रा 25.8 मिमी रही। आम तौर पर ठंड जब भी तेज होती है उससे पहले बारिश जरूर होती है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। 
विज्ञापन

17 of 17
डेमो पिक
दिसंबर में बारिश मिमी में
2013 में..2.8(31 को) 
2014 में..16.8 (16 को)
2015 में..25.8 (2 को)
2016 में...00
2017 में....0.4 (7 को)
2018 में...3 (12 को देहात क्षेत्र में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें