हैलट ओपीडी के चर्म रोग विभाग में 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डा. सुशील चंद्रा और डा. डीपी शिवहरे ने बताया कि पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन के सबसे ज्यादा रोगी आ रहे हैं। धूप से एलर्जी (फोटो डर्मेटाइटिस) के रोगी भी बढ़े हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए साफ - सफाई से रहने और धूप से बचाव की सलाह दी गई।
इसी ओपीडी के मेडिसिन विभाग में डा. जेएस कुशवाहा और डा. रंजीत कुमार के साथ मरीज देखने के बाद डा. बृजेश कुमार ने बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा वायरल पेशेंट आ रहे हैं। लापरवाही करने से दिमाग में असर, झटके, बेहोशी, इंसेफलाइटिस हो सकता है। इसी तरह उर्सला ओपीडी के मेडिटसिन विभाग में डा. एसएन वाजपेयी, डा. आरसी भरद्वाज के साथ मरीज देखने के बाद डा. गौतम जैन ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वायरल रोगी और पेट के रोगी आने की बात कही।