फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर नजरबन्द किए गए सपा नेता, ये थी वजह

Tue, 05 Jun 2018 02:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा नेताओं को घर में किया गया नजरबंद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। कानपुर महानगर युवजन सभा अध्यक्ष बंटी यादव के घर में ही वरुण यादव, पार्षद अर्पित यादव, पूर्व पार्षद आलोक यादव, अर्पित त्रिवेदी, राकेश दीक्षित, बिल्लू, रोहित शुक्ला, अर्जुन, जैकी कटियार, निखिल यादव समेत 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस को आशंका थी कि ये सभी सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को 11:05 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के आईटीएमएस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीएमएस का लोकार्पण कर पौधरोपण किया। इसके बाद वह 11:40 बजे के करीब छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर स्वच्छ एटीएम का शुभारंभ किया।

इसके बाद उन्होंने यहां चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन और अवलोकन किया। दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंंने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और शिक्षा गृह कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें