फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बिगड़ा, नहीं उड़ा पीएम का हेलीकॉप्टर, कानपुर की सड़कों पर 52 किमी घूमे मोदी

Wed, 29 Dec 2021 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री के कानपुर से निकल जाने के बाद राहत की सांस ली। पीएम अपने विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से उन्हें आईआईटी पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे सड़क मार्ग से करीब 21 किलोमीटर की दूरी तय कर आईआईटी पहुंचे।
विज्ञापन
पीएम मोदी का कानपुर का दौरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में आए बदलाव के कारण प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित प्लान में भी परिवर्तन करना पड़ा। मौसम खराब होने और कम दृश्यता के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण उन्हें शहर में करीब 52 किलोमीटर सड़क मार्ग पर घूमना पड़ा। इसके बाद लखनऊ की दूरी (79 किलोमीटर) भी उन्होंने सड़क मार्ग से तय की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे।
विज्ञापन


इस बदलाव की सूचना पर प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। प्रधानमंत्री के शहर से निकल जाने के बाद राहत की सांस ली। प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से उन्हें आईआईटी पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे सड़क मार्ग से करीब 21 किलोमीटर की दूरी तय कर आईआईटी पहुंचे।

आईआईटी से गीतानगर स्टेशन तक मेट्रो में सफर करने के बाद उन्हें दोबारा सीएसए से हेलीकाप्टर द्वारा निरालानगर रैली स्थल पहुंचना था, लेकिन गीतानगर से कार से टाटमिल, किदवई नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल लाया गया। यह दूरी करीब 15 किलोमीटर है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रैली स्थल से हेलीकाप्टर द्वारा चकेरी एयरपोर्ट पहुंचना था।
विज्ञापन


रैली खत्म होने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें सड़क मार्ग से बर्रा बाईपास, नौबस्ता बाईपास से फ्लाईओवर से चकेरी एयरपोर्ट ले जाया गया। करीब 16 किलोमीटर की यह दूरी तय कर 3:31 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां करीब 20 मिनट रुके। कानपुर-लखनऊ रूट क्लियर होने के बाद काफिला 3:50 बजे लखनऊ की ओर कूच कर गया। 4:07 बजे लखनऊ सीमा में उनका काफिला प्रवेश कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें