फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर नवजात शिशुओं को दी जानी चाहिए कृत्रिम सांस, टलेगा जान जाने का खतरा

Mon, 11 Mar 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में भारतीय बालरोग अकादमी और मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग के बैनर तले रविवार को ‘नवजात शिशु और कृत्रिम सांस’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि प्री मैच्योर और कमजोर नवजात शिशुओं को फौरन कृत्रिम सांस दिए जाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


कार्यशाला का आयोजन बालरोग अस्पताल के सभागार में किया गया। पूर्व डीजीएमई प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी के अनुसार माताओं के कुपोषण के कारण बच्चे कमजोर पैदा होते हैं।  माताओं को आयरन, फोलिक एसिड के साथ सादा और पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए। इस मौके पर एसजीपीजीआई लखनऊ के प्रोफेसर गिरीश गुप्ता, डॉ. आकाश पंडित ने श्वसन तंत्र प्रणाली और इसकी रचना के संबंध में डॉक्टरों को जानकारी दी।

बालरोग विभागा के अध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने आरटीरियल ब्लड गैस की निगरानी, डॉ. टी वासंथन ने कृत्रिम सांस दिए जाने के लिए वॉल्यूम और प्रेशर के संबंध में बताया। कार्यशाला में 40 डॉक्टरों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी और मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी रहीं। इस मौके पर डॉ. जेके गुप्ता, डॉ. अंब्रीश, डॉ. माजिद, डॉ. मोहित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें