फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर जलभराव, गंदगी से निकलते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से सहकारी समिति जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव है। गंदगी का ढेर लगा है। इससे निकलने के दौरान लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का नारा देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत कर रहे हैं। इस अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी जमीन पर असर नहीं दिखा रहा है। इंदरगढ़ कस्बे में सहकारी समिति के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हैं।
रास्ते में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार साफ सफाई करवाने की मांग की, किसी ने ध्यान नहीं दिया। गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। बीडीओ सरला देवी ने बताया कि सचिव को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें