Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पानी की टंकी के ऑपरेटर की गर्दन आरी से काटी गई। गंभीर हालत में युवक को सैफई रेफर कर दिया गया है। दरोगा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर में पानी टंकी के ऑपरेटर का कार्य करने वाले हिमांशु (32) की मंगलवार रात किसी ने आरी से गर्दन काट दी। सुबह छोटे भाई प्रियांशु के पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन घायल हिमांशु को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली है। हिमांशु इस बीच दर्द से कराहते हुए इशारे में पुलिस को दो लोगों के होने की बात कही। हालांकि वह कुछ बोल नहीं सका। भाई प्रियांशु ने बताया कि आरी से गर्दन काटी गई है। मौके पर आरी मिली है। दरोगा सुधीर भारद्वाज पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया जा रहा है।