चित्रकूट में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के बाद बारिश होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोंडा स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल में पानी भर गया। कई हिस्सों में पानी भरने से कीचड़ हो गया, जिससे तैयारियों को झटका लगा है। जनसभा स्थल के जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के साथ वार्ता कर मंच की दिशा बदलने की रणनीति बनाई है।
पहले पश्चिम की ओर मुख्य मंच का मुख था जो अब पूरब की ओर करने पर विचार चल रहा है। एक हैलीपैड भी तैयार हो गया है। दो अन्य पर काम तेजी से जारी है। बाधक दो हरे पेड़ काटे गए हैं और सड़क किनारे बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। जिले के भरतकूप क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है।