फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरौल, इलियासपुर और मकनपुर में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। बारिश से पहले मई-जून में विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में नाला की सफाई की पोल रविवार को हुई बारिश में खुल गई। ब्लाक क्षेत्र के मकनपुर, इलियासपुर और अरौल के मुख्य मार्ग बारिश में लबालब हो गए, कई घरों-दुकानों मे जलभराव हो गया। इससे देर तक यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद क्षेत्र के मकनपुर, इलियासपुर, अरौल, गुलाबपुरवा आदि गांवों में झमाझम बारिश हुई। देखते ही देखते नाला-नाली साफ न होने से मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तक उनके घरों में भी पानी भरना आरंभ हो गया। मकनपुर कस्बे और इलियासपुर का हाल सर्वाधिक बेहाल रहा, जहां कई दुकानों में पानी भर गया और दरगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया और नाला-नाली उफनाने से गंदगी सड़कों पर फैल गई। उधर, अरौल स्टेशन रोड और जीटी रोड पर भी कई स्थानों पर बारिश के बाद जलभराव हो गया, इससे सर्वाधिक दिक्कत पैदल राहगीरों और साइकिल, बाइक सवारों को हुईं।
क्षेत्र में कन्नौज जनपदीय सीमा से लगने से दर्जनों गांवों में कई घंटे झमाझम बारिश हुई वहीं तहसील मुख्यालय के पूर्वी ओ स्थित गांव पूरी तरह सूखे रहे। बारिश न होने से लोग उमस से बेहाल रहे। बारिश न होने ककवन, लोधनपुरवा, चोरसा, औरोंताहरपुर, बैड़ी, कमसान, खजुरी, सांभी, माखननिवादा, डोडवा, मकरंद निवादा, मल्लापुर, धौरसलार, रसूलपुर आदि गांवों में बारिश न होनेसे धान किसान डीजल पंप से अपनी धान फसल की सिचाई कड़ी धूप में करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें