फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट, सीवर भराव पर भड़के

Wed, 11 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बगाही में खाली डिब्बे-बाल्टियां लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
साउथ सिटी में पेयजल संकट, गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किदवई नगर   स्थित जलसंस्थान जोन-तीन के कार्यालय के बाहर खाली बाल्टी लहराकर प्रदर्शन किया तो दबौली वेस्ट में खाली मटके और बाल्टियां नहर में फेंककर आक्रोश जताया। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में सीवर भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने मंत्री आजम खां के चित्र की आरती की और ढोलक-थाली बजाकर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

खाली बाल्टियां लेकर पहुंचे जलसंस्थान दफ्तर
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बाबूपुरवा के बगाही में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार को लोग खाली बाल्टियां लेकर जलसंस्थान जोन-तीन कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि बर्फखाना होने से क्षेत्र के हैंडपंप और सबमर्सिबल सूख गए हैं। जलापूर्ति न होने से उन्हें दो किमी दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दफ्तर में बैठे अधिशासी अभियंता एसके पाठक ने टैंकर भेजे और एक-दो दिन में जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में विमला देवी, राधा, श्यामवती, सविता, अनिता, श्यामसुंदर, सुरेश कुमार, रूपेश यादव आदि शामिल रहे।
हंसपुरम में अब आजम खां की उतारी आरती
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में सीवर भराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जलकल विभाग के डंप कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद सफाई कार्य शुरू हुआ, लेकिन सिर्फ खानापूरी होकर रह गया। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने गांधीगीरी का रास्ता अपनाया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर विकास मंत्री आजम खां के चित्र की आरती उतारते हुए ढोलक-थाली बजाकर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही मेरी गली भी आओ सरकार के नारे लगाए। इस दौरान संगीता त्रिवेदी, शिव सिंह यादव, संतोष गुप्ता, मोहन लाल, सविता, सोनी, बसंती देवी, शांती आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें