फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज से ठप रही जलापूर्ति

विज्ञापन
रूरा में पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत करते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। कस्बे के गणेश गंज मोहल्ले के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान पेयजल की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इसकी वजह से गुरुवार को सुबह जलापूर्ति नहीं हुई। लगभग तीस हजार आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लीकेज दुरुस्त कराकर देर शाम जलापूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर है। पूर्व में पिलर के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पेयजल की भूमिगत मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई थी। वहीं, बुधवार की शाम जलापूर्ति किए जाने पर मुख्य पाइप लाइन में फिर से लीकेज हो गया।
पानी बहाव होने पर इसकी जानकारी हुई। इसपर जलापूर्ति बंद करा दी गई। लीकेज दुरुस्त कराने के लिए गड्ढ़ा खोदा गया। पाइप लाइन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से इसे ठीक नहीं किया जा सका। इससे गुरुवार की सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को जरूरत का पानी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा। ईओ पवन किशोर ने बताया कि पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। शाम को जलापूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें