फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम ने शहर भर में खोदे जानलेवा गड्ढे

Fri, 03 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बाइक सवार घायल को हाथ पकड़कर गड्ढे से निकालते राहगीर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। जल निगम पाइप लाइनों की टेस्टिंग के नाम पर पूरा शहर नरक बनाए है। जगह-जगह सड़कों को खोद कर डाल दिया गया है। कहीं सिर्फ मिट्टी भरवाकर ही गड्ढा छोड़ दिया गया है तो कहीं सड़कें इतनी खराब कर डाली हैं कि चलना दूभर है। लाखों लोग इन ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

विष्णुपुरी चौराहे पर मुख्य पाइप लाइन में छह महीने से लीकेज है। नवनिर्मित सड़क बर्बाद होकर गड्ढों में तब्दील हो गई। इन गड्ढे में फंसकर रोज लोग गिरते हैं। वहीं बीमा चौराहे पर 23 मई को बारिश में लबालब हुई सड़क पर कई बाइक सवार चुटहिल हुए थे। मोहल्ले वालों ने मलबा डलवाकर गड्ढा बंद कराया। कंपनीबाग से चुन्नीगंज रूट पर गड्ढे तो पटवाए, लेकिन पैचवर्क नहीं कराया।  ठंडी पुलिया तिराहे पर भी लगभग चार मीटर व्यास में आठ मीटर गहरा गड्ढा हो गया है। सुखधाम अपार्टमेंट के सामने भी गड्ढा सिर्फ मिट्टी से पाटा, जो दोबारा धंसने लगा। देवकी चौराहा से विजय नगर मार्गपर भी गड्ढे मिट्टी से ही पटवा दिए। डबल पुलिया मोड़ पर भी गड्ढा खुला छोड़ दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें