फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारसी दंपति के भाजपा में आने से समर्थकों में खुशी

Wed, 14 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और पूर्व विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी के भाजपा के दामन थामने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। दोपहर जब उनके भाजपा में शामिल होने की खबर जिले के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


जिले के भाजपाइयों में भी पार्टी के और मजबूत होने का अहसास कराया। भाजपा मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने कहा कि वारसी दंपति के आने से भाजपा और मजबूत होगी। बता दें कि अनिल शुक्ला वारसी अकबरपुर के उपचुनाव में बसपा से सांसद बने थे और उनकी पत्नी प्रतिभा शुक्ला चौबेपुर से विधायक  रह चुकी हैं।


मंगलवार देर शाम फोन पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बताया कि हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। इसके लिये चाहे जो कीमत हमें चुकानी पड़ी। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में उनके साथ नागेंद्र संखवार पूर्व ब्लाक प्रमुख, भुल्लन कोरी, कृष्णा गौतम, राजीव उपाध्याय, बेंचेलाल दिवाकर, हिदायतउल्ला खां, जमीर अहमद, हाफिज इमामुद्दीन, हुसैन अहमद अंसारी, अतीक कुरैशी, रफीक अहमद, लियाकत अली, जमील अहमद, रेहान अहमद, लल्ला तिवारी, संजय द्विवेदी, रामजी शुक्ला, ओम प्रकाश, बीनू मिश्रा, शिवशंकर अवस्थी, संजय सिंह चंदेल, राम सिंह कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, जहीर खान, मो. गनी, कमाल खान, अब्दुल अजीज, इदरीश, मोहनलाल, शिवचंद कुरील, विवेक अवस्थी, मुन्ना मिश्रा, गोविंद तिवारी, अश्विनी द्विवेदी, रमेश दिवाकर, बृजेंद्र द्विवेदी आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें