फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम प्रोजेक्ट की हैलट में ‘चीरफाड़’

Tue, 13 Oct 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट कैंपस में सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट न्यूरो साइंस भवन का रोजाना ‘ऑपरेशन’ हो रहा है। कभी बनी दीवारें तोड़ी जा रही हैं तो कभी दरवाजे इधर-उधर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दो तल बनने पर रैंप बनाने का ख्याल आया तो फिर तोड़फोड़ शुरू हो गई। दावा था कि जुलाई में न्यूरो साइंस भवन के भूतल में न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी लेकिन काम की स्पीड देखकर लग रहा है कि अभी महीनों लगेंगे।

प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार के प्रयासों से 15 जुलाई 2012 को सीएम अखिलेश यादव ने मेडिकल कॉलेज में न्यूरो साइंस भवन खोलने की घोषणा की थी। पहले भवन के लिए एक करोड़ रुपये मिले थे। बाद में शासन ने 8.71 करोड़ रुपये और दिए। निर्माण का काम कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस (सीएंडडीएस) को सौंपा गया।
विज्ञापन


इस बीच जून 15 में शासन ने न्यूरो साइंस भवन में न्यूरोलॉजी विभाग और न्यूरो सर्जरी विभाग के गठन का आदेश दिया। साथ में चार रेजीडेंट के पद भी स्वीकृत किए। जुलाई में प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने दावा किया था कि एक महीने में न्यूरोलॉजी ओपीडी नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी लेकिन निर्माण इकाई भूतल को ठीक नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें