फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल का गरमागरम आगाज

Sat, 02 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजधानी के कई इलाके पानी को तरस गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल के पहले दिन ही 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से अनुमान है कि जल्द ही पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार सीजन का सबसे अधिक गरम दिन रहा। दोपहर में मई-जून जैसी धूप तपाने लगी है। इससे शहरियों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। बिजली-पानी का संकट भी बढ़ने लगा है। किसानों पर भी मुसीबत तारी हो रही है। मौसम जल्दी गरम होने से गेहूं समय से पहले पकने लगा है। पिछैती फसल के पौधे सूख गए हैं। गेहूं के दानों का आकार भी छोटा और कमजोर हो गया है। किसान अभी से फसल काटने लगे हैं।
विज्ञापन


साउथ में पानी के लिए हल्ला बोल
कानपुर। बढ़ती गर्मी में पानी संकट से शहरी परेशान हैं। दक्षिण विकास मोर्चा के नवीन पंडित ने समर्थकों के साथ गोविंदनगर जोन-5 स्थित जलकल दफ्तर पर मटकी लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के दौरान भीड़ के उग्र होने पर अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर से चले गए। इससे झल्लाई पब्लिक हैंडपंप लेकर सीधे अभियंता के केबिन में घुस गई। अभियंता को बताया कि इलाके के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। पाइप लाइनों में भी जगह-जगह लीकेज है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मोर्चे के पदाधिकारियों और पब्लिक ने 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं होने पर महाप्रबंधक की नींद हराम कर आंदोलन चलाने का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर नीटू यादव, अश्वनी चड्डा, देवीचरन तिवारी, नीलम गुप्ता, अमित शुक्ला, सलमान, विजय गंगवानी, अमरजीत खन्ना, पाली अरोड़ा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

टंकी पर पब्लिक ने की नारेबाजी
कानपुर। ट्यूबवेल की मोटर फुंकने की वजह से बर्रा आठ के कई ब्लाकों में पानी के लिए हाय तौबा मची है। शुक्रवार को बर्रा वार्ड 62 की पार्षद के पुत्र अर्पित यादव के साथ पानी की टंकी पर पब्लिक ने जमकर नारेबाजी की। मौके से गुजर रहे आरआई को महिलाओं ने घेर लिया। उनसे कहा कि नलों से पानी नहीं आ रहा है। इस पर आरआई ने अफसरों से बात करके 24 घंटे के अंदर फुंकी मोटर को ठीक कराने का आश्वासन पब्लिक को दिया। प्रदर्शन के दौरान संतोष शुक्ला, सरोज यादव, मोहिनी तिवारी, किरन, मुन्नी, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें