फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के साथ पढ़िए मैनेजमेंट भी इकोनॉमिक्स की पढ़ाई का भी विकल्प,

Sat, 02 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रपति के साथ बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) की पढ़ाई कराई जाएगी। इंजीनियरिंग स्टूडेंटोें को मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई का विकल्प दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा। सत्र 2016-17 से ही बीटेक की पढ़ाई क्रेडिट बेस्ड की जा सकती है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की पढ़ाई का आदेश दिया था लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो सका। अब (28 मार्च) यूजीसी ने प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार को रिमाइंडर भेजा और पूछा कि किस यूनिवर्सिटी में क्रेडिट सिस्टम लागू है। इस पर प्रमुख सचिव ने सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र भेजा और एक सप्ताह के अंदर पढ़ाई से संबंधित जानकारी मांगी। कानपुर यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि इस सिलसिले में तीन सदस्यीय (प्रो. सुभाष अग्रवाल, प्रो. नंदलाल और डिप्टी रजिस्ट्रार आरसी अवस्थी) कमेटी गठित कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट आते ही कोर्स कॅरिकुलअम तैयार किया जाएगा। सबसे पहले बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफारमेशन टेक्नोलॉजी और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर लाया जाएगा। संबंधित कोर्स के स्टूडेंटों को यूनिवर्सिटी कैंपस के ही मैनेजमेंट की पढ़ाई का विकल्प दिया जाना है। पढ़ाई का शेड्यूल भी बनाया जा रहा है।    
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें