फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय ने एसडीएम से की हाथापाई, अर्दली को पीटा

विज्ञापन
होमगार्ड के साथ हाथापाई करता जिला अस्पताल का वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। पत्नी का निवास प्रमाण पत्र रिजेक्ट होने पर जांच कराने की बात कहना सदर एसडीएम को भारी पड़ गया। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने तहसील परिसर में एसडीएम से गालीगलौज व हाथापाई की। रोकने पहुंचे अर्दली को गिराकर पीटा, जिससे हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम व हमराही आरोपी को कोतवाली ले जा सके। अर्दली की तहरीर पर वार्ड ब्वाय के खिलाफ लूट, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला अस्पताल पुरुष के ईसीजी वार्ड मेें तैनात मूल रूप से जनपद हमीरपुर के पचखुरा का रहने वाला वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला सोमवार शाम को तहसील पहुंचा। उसने पत्नी का कानपुर देहात से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन को रिजेक्ट होने का हवाला एसडीएम राजीव राज से दिया। इसपर एसडीएम ने जांच कराने की बात कही, तो वह भड़क गया। एसडीएम से गालीगलौज व हाथापाई कर दी। इसी बीच अर्दली शिवराम पाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसे गिराकर पीटा। जिससे उसे चोटें आई हैं।
मामला बढ़ता देख एसडीएम के हमराही होमगार्डों ने आरोपी को काबू करना चाहा तो उनसे भी हाथापाई की। दिनदहाड़े तहसील मेें एसडीएम व हमराहियों से हाथापाई देख वकील व वादकारियों की भीड़ लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम वार्ड ब्वाय को काबू कर कोतवाली ले गए। वहां अर्दली शिवराम ने मारपीट, सोने की चेन छीनने सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी रजनीश शुक्ला के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, सरकारी लोकसेवक से हाथापाई, सरकारी काम में बाधा व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

होमगार्ड की रायफल छीनने का किया प्रयास
कानपुर देहात। वार्ड ब्वाय ने एसडीएम से हाथापाई करने पर बचाने पहुंचे हमराही नरेश तिवारी की सरकारी रायफल छीनने का प्रयास किया। एसडीएम व अन्य हमराहियों ने रायफल छीनने का प्रयास कर रहे वार्ड ब्वाय पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। (संवाद)
नौकरी नहीं कर पाओगे एसडीएम साहब...
कानपुर देहात। बेखौफ वार्ड ब्वाय ने भरी तहसील में सैकड़ों वकीलों व वादकारियों की मौजूदगी में एसडीएम राजीव राज से जमकर गालीगलौज की। रोकने पर उसने कहा कि नौकरी नहीं कर पाओगे एसडीएम। इसपर वकील आक्रोशित हो गए। मौके की नजाकत देख एसडीएम ने उसे सरकारी कार में बैठाया और कोतवाली ले गए। (संवाद)
पैरवी को बजते रहे फोन
कानपुर देहात। एसडीएम से हाथापाई करने वाला वार्ड ब्वाय कर्मचारी संगठन से जुड़ा बताया जाता है। घटना के बाद वह सभी के सामने मोबाइल से उल्टा एसडीएम पर आरोप लगाकर लोगों से आने की बात कहता रहा। उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली में भी फोन बजते रहे। (संवाद)

अकबरपुर कोतवाली में मौजूद एसडीएम राजीवराज, अर्दली शिवराम पाल व अन्य।- फोटो : AKBARPUR

एसडीएम व हमराहियों से हाथापाई करता जिला अस्पताल का वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें