यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार देर रात कच्चे मकान की छत ढह गई। घर पर सो रहा बाबूलाल (60) मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचक उसे मलबे से निकाला लेकिन तब तक बाबूलाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के नक्सारा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।