फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाला ः देशभर में प्रदर्शन करेगी ‘आप’

Mon, 06 Jul 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापमं घोटाले और इससे जुड़े लोगों की लगातार हो रही मौतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी 11 जुलाई से देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक टीम देश के सभी प्रदेशों में इस मामले को लेकर दौरा करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने बताया कि 27  जुलाई को भोपाल में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाएग। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यूपी 2017 मिशन को लेकर अगले तीन महीने के अंतराल में प्रदेश स्तर पर पार्टी का नया संगठन खड़ा करने की योजना भी बनाई जा रही है।

संजय सिंह रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह  जाजमऊ में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि व्यापमं के बहाने जो खूनी खेल चल रहा है, उसके खिलाफ न तो केंद्र सरकार कुछ बोल रही है, न ही मध्य प्रदेश की सरकार।
विज्ञापन


दूसरी पार्टियां भी चुप हैं, इसलिए ‘आप’ ने भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ देशभर में अभियान छेड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है, जिसकी जांच सीबीआई से कराने से निष्कर्ष नहीं निकलेगा, क्योंकि सीबीआई केंद्र सरकार की कठपुतली है।

उन्होंने इस मामले की जांच सेवानिवृत्त जजों के एक पैनल से कराए जाने की मांग उठाई। यूपी 2017 विधानसभा चुनाव के संदर्भ में संजय सिंह ने बताया कि पार्टी किसान, युवा, आटो चालक, व्यवसायी, मजदूर सहित सभी वर्गों का अलग-अलग संगठन तैयार करेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री की जांच की मांग फिर उठाई।

 ललित मोदी के मसले पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटाले पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने यूपी सरकार को गुंडों की सरकार बताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें