परिवर्तन महारैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्यमिता विकास मंत्रालय की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश के जाने-माने उद्योगपति हिस्सा लेंगे। सीआईएसएफ के आईजी ने शहर में डेरा डाल रखा है।
शहर में सोमवार को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। तमाम उद्योगपति प्राइवेट प्लेन से आ रहे हैं। होटल लैंडमार्क, विजय विला और कानपुर क्लब सहित तमाम होटल, क्लब के कमरे बुक कराए गए हैं। ओला कैब केे सीईओ एंड को-फाउंडर भावेश अग्रवाल आ रहे हैं। पारले-जी समूह का प्रबंधन भी आ रहा है। इन सबको उद्यमिता विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है।