फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो घंटे 45 मिनट कानपुर में रहेंगे पीएम

Sun, 18 Dec 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोदी की कानपुर रैली के लिए एक दिन पहले ही जुटने लगी भीड़ - फोटो : संजय लोचन, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो घंटे 45 मिनट तक शहर में रहेंगे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) पर सुबह 11:55 बजे लैंड करेगा। पीएम हेलीकॉप्टर से महारैली स्थल निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचेंगे। वहां रैली को संबोधित करने के बाद वे दोेपहर 2:40 बजे वापस चकेरी एयरपोर्ट जाकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन


पीएम का प्रोग्राम 
सुबह 10:50 बजे- प्रधानमंत्री का विशेष विमान नई दिल्ली से उड़ान भरेगा। 
सुबह 11:55 बजे- विमान चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां में लैंड करेगा। 
दोपहर 12 बजे- प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। 
दोपहर 12:25 बजे- हेलीकॉप्टर निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर उतरेगा। 
दोपहर 12:30 बजे से 12:55 बजे- पीएम उद्यमिता विकास प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। तमाम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 
दोपहर 1-2 बजे तक- परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। 
दोपहर  2:15 बजे- रेलवे मैदान से हेलीकॉप्टर चकेरी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। 
दोपहर 2:40 बजे- चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली केे लिए पीएम रवाना होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें