फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथा, अकबरपुर, संदलपुर में आज पड़ेंगे वोट

Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात ब्लाक प्रमुख चुनाव में नाम वापसी का समय खत्म होते ही जिले दस ब्लाकों में सात ब्लाकों में प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन


वहीं तीन ब्लाकों में अधिक प्रत्याशी होने के चलते रविवार को वोट डाले जाएंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अजीत पांडे ने बताया कि अकबरपुर, मैथा और संदलपुर ब्लाक मुख्यालयों पर आज वोट डाले जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।


ब्लाक मुख्यालय में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि अकबरपुर ब्लाक में    सपा प्रत्याशी संतोष चौधरी के अलावा देवीदीन प्रमुख पद के दावेदार हैं। जबकि संदलपुर ब्लाक में सपा प्रत्याशी पवन कटियार और बागी प्रत्याशी सत्यवती कटियार के बीच मुकाबला होना है।

संदलपुर ब्लाक में बागी प्रत्याशी सत्यवती कटियार को सपा से पूर्व विधायक रहे कमलेश पाठक का समर्थन हासिल है। इसिलए यहां का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्लाक मुख्यालयों पर वोटिंग की वीडियो रिर्कार्डिंग की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन



नाम वापसी की समय समय सीमा खत्म होते ही जिले से सात ब्लाकों में प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रमुखों को प्रमाण पत्र सौंपे।

निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में मलासा ब्लाक से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ठाकुर अनूप सिंह पत्नी आकांक्षा सिंह, झींझक  से प्रत्याशी राजेंद्र सिंह, सरवनखेड़ा ब्लाक से महामाया पत्नी इंद्रपाल यादव, डेरापुर ब्लाक से           वेदव्यास निराला, अमरौधा से सुदामा कठेरिया, राजपुर ब्लाक से लाखन सिंह यादव, रसूलाबाद से कुलदीप सिंह यादव शामिल है। रसूलाबाद ब्लाक में सपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह यादव और  उनकी पत्नी रूपरानी ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन शनिवार को उनकी पत्नी ने पर्चा वापस ले लिया था। जिसके बाद कुलदीप सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत से कहा कि वह किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस आदि नहीं निकालें क्योंकि निर्वाचन आयोग द्वारा सख्त निर्देश हैं कि विजय जूलूस आदि न निकाला जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें