कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 34 साल बाद सबसे कम वोटिंग हुई। इससे पहले 1985 में इस विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 29.83 प्रतिशत वोट डाले गए थे। तब सबसे कम कैंट में 27.60 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले थे।
2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार उप चुनाव में 20 फीसदी मतदान घट गया। 2017 के चुनाव में गोविंद नगर में 53.63 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाले थे। 2012 में इस क्षेत्र में 50.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। उप चुनाव में वोटिंग प्रतिशत घटने से प्रत्याशी और अफसर सकते में है।