फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विशाल के शतक से कलावती सुपर किंग्स इलेवन की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्पार्क चंद्रा प्रीमियर लीग में रविवार को कलावती सुपर किंग्स इलेवन ने हेलिजर बार्डर इलेवन को आठ विकेट से हराया। विशाल यादव ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर रविवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हेलिजर बार्डर इलेवन की टीम 38.2 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। आर्यन साहू ने शानदार 96 रन बनाए, जबकि शिवांश सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। आर्यन खरे ने चार विकेट झटके। दर्श यादव ने तीन और आशु राजपूत ने दो विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलावती सुपर किंग्स इलेवन ने तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 28.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज की। विशाल यादव ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। अक्षत अवस्थी ने 44 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिवांश सिंह ने दोनों विकेट हासिल किए। विशाल यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें