कानपुर। नाइट स्कॉर्चर्स इलेवन ने सीपीएल-2 बैटल ऑफ कारपोरेट चैंपियन क्रिकेट लीग के पहले मैच में द वुल्फ पैक यूनाइटेड इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में वामी कैफे इलेवन ने इस्टर्न वारियर्स को 47 रन से पराजित किया।
एसटीआई मैदान पर खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए द वुल्फ पैक यूनाइटेड इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। विवेक कुमार ने 37, जय चौधरी ने 29, सचिन अवस्थी ने 27 और उमंग तिवारी ने 24 रन बनाए। अनुराग, शिवा शुक्ला व आई खान ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में नाइट स्कॉर्चर्स इलेवन ने 19.4 ओवर में आठ विकेट पर विजयी लक्ष्य हासिल किया। अभिनाश ने 56, आशीष शुक्ला ने 22 रन बनाए। प्रांजुल पटेल ने तीन, सिद्धार्थ ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अभिनाश कुमार को चुना गया।
दूसरे मैच में वामी कैफे इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाए। मुनार यादव ने 75, पारस ने 65 रन बनाए। कामेंद्र पांडे व क्लार्क ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में ईस्टन वारियर्स इलेवन की टीम 18.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। हिमांशु शुक्ला ने 46, अरुणेंद्र ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप ने तीन, देवेंद्र सिंह व काका ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच मुनार यादव को चुना गया।