फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक

Wed, 18 Oct 2017 06:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया गया पदक
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के शैक्षिक सत्र 2016-17 का अतुल माहेश्वरी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण पदक इस बार विशाल गुप्ता को दिया गया है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र विशाल ने 72.75 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। यह पदक पत्रकारिता विभाग के परास्नातक में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र को दिया जाता है।
विज्ञापन


सत्र 2012-13 से शुरू हुआ अमर उजाला नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण पदक  लगातार तीन बार बेटियों (रुचिका सक्सेना, मांडवी दीक्षित, राधिका प्रकाश) के नाम रहा। इस बार यह पदक मूल रूप से अकबरपुर (कानपुर देहात) के रहने वाले विशाल गुप्ता को दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं विशाल

गोल्ड मेडलिस्ट विशाल गुप्ता
यह पदक उन्हें मंगलवार को हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक ने दिया। विशाल के पिता राजकुमार गुप्ता और मां पूनम गुप्ता का निधन हो चुका है। इसके बाद से विशाल अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। विशाल ने 10वीं न्यू विजन हायर सेकेंडरी और 12वीं अकबरपुर इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने रनिया के पं. कुंदनलाल महाविद्यालय से बीएससी की और पत्रकारिता में परास्नातक करने के लिए कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। विशाल कहते हैं कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। विशाल को पदक मिलने पर पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और डॉ. जितेंद्र डबराल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें