छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के दीक्षांत समारोह में 77 में 57 मेडल लड़कियों के खाते में जाने पर कुलाधिपति राम नाईक ने छात्रों को आगाह किया। कहा- लड़कों संभल जाएं नहीं तो आने वाले दिनों में तुम्हें आरक्षण मांगना होगा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि विधानसभा में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं, लेकिन जब मैं खुले मैदान में देखता हूं तो मुझे खुशी होती है कि हमारी बेटियां खुद के बल पर हर क्षेत्र बराबरी पर हैं। कहीं कहीं तो आगे भी हैं। ताजमहल पर भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादित बयान पर भी तंज कसा। कहा, ताजमहल हमारे देश की ऐतिहासिक धरोहर है। इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए।
भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद
कुलाधिपति ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बेहतर रिसर्च की जरूरत है। वैश्विक स्तर पर हमारे शिक्षण संस्थानों की स्थिति तभी मजबूत होगी, जब संस्थान में रिसर्च होंगे। इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में जल्द ही सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।
आजम का व्यक्तित्व मुझे मालूम है
उन्होंने आजम खान पर भी टिप्पणी की। बोले, उनका व्यक्तित्व उन्हें पता है। वह जो भी बयान देते हैं, वह राजनीतिक रहता है। ऐसे में उन पर वो तो क्या कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहेगा।
ये हैं पदक विजेेता
कानपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
कुलाधिपति स्वर्ण पदक : एकता पटेल (विश्वविद्यालय के सभी संकायों में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए)।
कुलाधिपति रजत पदक : दो पदक एकता पटेल को (पहला विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के स्नातकोत्तर। कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी व दूसरा विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए)।
कुलाधिपति कांस्य पदक : एकता पटेल (विश्वविद्यालय में कला संकाय के स्नातकोत्तर में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी)।
कुलपति स्वर्ण पदक : एकता पटेल (विश्वविद्यालय के कला संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए)।
कुलाधिपति कांस्य पदकः सर्वश्रेष्ठ छह विद्यार्थियों को
कानपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
- सपना सिंह राठौर, आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय।
- दिव्यांशी साहू, श्रीमती गिरिजा देवी महिला महाविद्यालय, फतेहपुर।
- अंशिका, बाबू पं. रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी महाविद्यालय, रायबरेली।
- मेहर फातमा, चौ. सुरेंद्र सिंह महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कन्नौज।
- आदेश कुमार, डीएवी कॉलेज कानपुर।
- नम्रता सिंह, टिकैत एचबीएससी कॉलेज, रायबरेली।
- मधूलिका मौर्य, श्रीमती गिरिजा देवी महिला महाविद्यालय, फतेहपुर।
कुलाधिपति कांस्य पदकः सर्वश्रेष्ठ दो विद्यार्थियों को
कानपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
- अफीफा शहजाद, पीपीएन कॉलेज कानपुर।
- ऋषभ गुप्ता, ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर।
कुलाधिपति कांस्य पदक : बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ दो विद्यार्थियों को
- आशी पांडेय, पीपीएन कॉलेज, कानपुर।
- इंद्राणी त्रिपाठी, रूपरानी सुखनंदन सिंह महाविद्यालय कानपुर।
कुलाधिपति कांस्य पदक : बीएससी कृषि अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ दो विद्यार्थियों को
- हर्षित त्रिपाठी, जनता महाविद्यालय, अजीतमल औरैया।
- हर्ष त्रिवेदी, कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कॉलेज इलाहाबाद।
कुलाधिपति कांस्य पदक : जीवन विज्ञान प्रगत अध्ययन संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को
- मालविका मोदी, डीएवी कॉलेज कानपुर।
कुलाधिपति कांस्य पदक : व्यवसाय प्रबंध प्रगत अध्ययन संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को
- अनमोल तिवारी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज कानपुर।
कुलाधिपति कांस्य पदक : सामाजिक विज्ञान प्रगति अध्ययन में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को
- मोहिनी सिंह गौर, डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क, सीएसजेएमयू।
कुलाधिपति कांस्य पदक : वाणिज्य संकाय की स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
- सना अहमद, पीपीएन कॉलेज कानपुर
कुलाधिपति कांस्य पदक : विज्ञान संकाय की स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को
कृतिका मल्होत्रा, डीबीएस कॉलेज
कुलाधिपति कांस्य पदक : कृषि संकाय की स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को
शार्दूल्य शुक्ला, जनता महाविद्यालय औरैया।
कुलपति स्वर्ण पदक विजेता
- अफीफा शहजाद, पीपीएन कॉलेज।
- आशी पांडेय, पीपीएन कॉलेज।
- हर्षित त्रिपाठी, जनता महाविद्यालय, अजीतमल औरैया।
- मालविका मोदी, डीएवी कॉलेज कानपुर।
- अनमोल तिवारी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज कानपुर।
- तनु मिश्रा, यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान इटावा।
- मोहिनी सिंह गौर, सीएसजेएमयू।
- चांदनी यादव, यूआईईटी सीएसजेएमयू।
- विजया लक्ष्मी आनंद, यूआईईटी, सीएसजेएमयू।
इन्हें मिला स्पांसर मेडल
कानपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
कात्यानी देवी (फतेहपुर), प्रिंसी तिवारी (औरैया), ऋषभ गुप्ता (फतेहपुर), हेमंत प्रताप सिंह (औरैया), सना अहमद (पीपीएन कॉलेज), आशी पांडेय (पीपीएन कॉलेज), सपना सिंह राठौर (एएनडी कॉलेज), वंदना खत्री (वीएसएसडी कॉलेज), सिल्क स्मित (अर्मापुर पीजी कॉलेज), वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा (हरदोई), तनु मिश्रा (इटावा), मंताशा बानो (डीजी कॉलेज), एकता श्रीवास्तव (डीएवी कॉलेज), समीक्षा मिश्रा (वीएसएसडी कॉलेज), सौम्या अस्थाना (पीपीएन कॉलेज), विवेक द्विवेदी (क्राइस्ट चर्च कॉलेज), रश्मि वर्मा (लखीमपुर खीरी), अंशिता मिश्रा (रायबरेली), सक्षम पांडेय (जीएसवीएम कॉलेज), अभिजीत शुक्ला (हरदोई), पायल पॉल (डीएवी कॉलेज), सूरज सिंह (एलएम डिग्री कॉलेज कानपुर), विपिन कुमार केसरवानी (फतेहपुर), बृजेश तिवारी (बीएनडी कॉलेज), कल्पना सिंह (हरदोई), कृतिका मल्होत्रा (डीबीएस कॉलेज), सुतापा अधिकारी (डीबीएस कॉलेज), रक्षा पटेल (विश्वविद्यालय परिसर), नीलेश कुमार सिंह (जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज), अंजली यादव (एएनडी), सना अहमद (पीपीएन कॉलेज), जितेंद्र कुमार (आईबीएम विश्वविद्यालय परिसर), आरिफा हसीन (आईबीएम विवि परिसर), प्रीति यादव (डीजी कॉलेज कानपुर)।