फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, मच गया हड़कंप

Mon, 18 Feb 2019 09:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद अजीत का रोता बिलखता परिवार
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की चिता की आग अभी पूरी तरह से ठंडी भी नहीं हुई है कि लोगों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। जवानों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


उन्नाव के अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बा निवासी एक युवक ने रविवार को शहीद जवानों को दी जा रही श्रद्धांजलि के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। पोस्ट पर शहीदों को श्रद्धांजलि न देने व उनके नाम पर राजनीति न करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

पुलवामा की घटना के बाद से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्टों की भरमार हो गई है

युवक द्वारा पोस्ट डालने के कुछ देर बाद ही क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस बीच एक युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर मामले की शिकायत कर दी। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के संबध में जानकारी नहीं है।

मामले की जांच साइबर पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलवामा की घटना के बाद से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्टों की भरमार हो गई है। ऐसी पोस्ट डालने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस बीच जिले में खुफिया विभाग को भी देश विरोधी पोस्टों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें